फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: पांच दिन में 222 मिमी बारिश, खेतों में घुसा गंगा का पानी

Mon, 16 Sep 2024 12:50 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। मौसम में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। रविवार को जिले में 54.2 मिमी बरसात हुई। पिछले पांच दिन में अब तक 222.20 मिमी बरसात रिकॉर्ड की जा चुकी है। इन पांच दिनों में पूरे साल से ज्यादा बारिश हुई। गंगा का पानी खादर क्षेत्र के खेतों में घुस गया, जिससे किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री रहा। जबकि शनिवार रात का न्यूनतम तापमान 20.8 डिग्री रहा। रविवार तड़के चार बजे से सुबह आठ बजे तक बारिश होती रही। इसके बाद दिन में कभी बूंदाबांदी हुई तो कभी धूप खिली। रविवार रात सात बजे जिले के अलग-अलग हिस्सों में फिर बरसात हुई। बारिश के कारण बिजली आपूर्ति बाधित रही। शहर से लेकर देहात तक बार-बार बिजली कट लगते रहे। लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें