पथराव व फायरिंग में 22 लोग नामजद
शाहपुर। पुलिस ने गांव बसीकलां में चुनावी रंजिश के चलते कुरैशी बिरादरी के दो पक्षों में हुई पथराव व फायरिंग की घटना में 22 लोगों को नामजद करते हुए 12 अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है ।
गांव बसीकलां में सोमवार को चुनावी रंजिश के चलते प्रधानपति साबू कुरैशी व प्रधान पद का चुनाव लड़े शहजाद कुरैशी के पक्षों के बच्चों के बीच विवाद हो गया था। जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच लाठी, डंडे चलने के साथ पथराव व फायरिंग भी हुई थी। जिसमें गोली लगने से शहजाद घायल हो गया था। पुलिस ने मौके से डेढ़ दर्जन लोगों को हिरासत में लिया था।
घटना के संबंध में कस्बा पुलिस चौकी प्रभारी जयवीर सिंह ने की ओर से 22 नामजद सहित 12 अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया। जिसमें जीशान, आबिद, खालिद, शहजाद, फैसल, अमन, सलमान, बिलाल, साजिद, अहसान निवासी बसीकलां व जीशान व एहतेशाम निवासी ककरौली व आशु निवासी उमरपुर थाना बुढ़ाना को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इसके अलावा फरार चल रहे ग्राम प्रधान पति साबू कुरैशी, शहजाद, सलमान, कालू, भूरा, शरीफ, दानिश, जीशान सहित घायल शहजाद को भी नामजद किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक बंदूक, चाकू व लाठी, डंडे बरामद किए हैं ।