फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में आए 22 नए कोरोना मरीज, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में आए 22 नए कोरोना मरीज, एक की मौत
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिले में बुधवार को 22 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं, जबकि सुभारती मेरठ में भर्ती एक पॉजिटिव मरीज की मौत हो गई है। वहीं, एक दिन में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 68 रही, जिसके बाद एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 605 रह गई है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ प्रवीण कुमार चोपड़ा ने बताया कि जनपद में बुधवार को 1499 सैंपल की रिपोर्ट आई। इनमें से 22 नए कोरोना के मरीज मिले हैं, जिन्हें बेगराजपुर स्थित मेडिकल कॉलेज के कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, पिछले 24 घंटे में 68 मरीज ठीक हुए हैं, जिन्हें हॉस्पिटल से जरूरी दिशा-निर्देश देकर डिस्चार्ज कर दिया गया है। सीएमओ ने बताया कि पिछले 24 घंटे में शहर निवासी एक कोरोना मरीज की मौत भी हुई है। इस मरीज की रिपोर्ट 28 सितंबर को पॉजिटिव आई थी, जिसे मेरठ के सुभारती कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां मंगलवार देर रात उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई है। इसे मिलाकर जनपद में कोरोना से होने वाली कुल मौतों का आंकड़ा 79 तक पहुंच गया है। सीएमओ ने बताया कि अब तक जिले में पॉजिटिव मरीजों की कुल संख्या 5,057 पहुंच गई है, जिनमें से 4,379 मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं, एक्टिव मरीजों की संख्या जिले में अब घटकर 605 रह गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें