फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूरों की समस्याओं पर भाकियू ने दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
मंसूरपुर। यूपी स्टील फैक्टरी में मजदूरों की समस्याओं को लेकर भाकियू कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। चेतावनी दी कि यदि मजदूरों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो फैक्टरी में सोमवार को बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि नेशनल हाईवे स्थित नरा में यूपी स्टील फैक्टरी में कार्य करने वाले अस्थाई मजदूर सुजीत कुमार, राजकुमार तथा अशोक कुमार को फैक्टरी प्रबंधन की ओर से आवास खाली करने का नोटिस देकर उनकी गेट एंट्री बंद कर दी है। फैक्टरी प्रबंधन का कहना है कि जब तक आवास खाली नहीं करेंगे, उनको ड्यूटी पर नहीं लिया जाएगा। बृहस्पतिवार को भाकियू जिलाध्यक्ष राजू अहलावत तथा भाकियू महामंत्री विनय भारद्वाज कार्यकर्ताओं के साथ मजदूरों के बीच पहुंचे और उन्होंने अपना समर्थन देने की घोषणा की। राजू अहलावत का कहना है कि यदि मजदूरों की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो सोमवार को भाकियू फैक्टरी में बड़ा धरना प्रदर्शन करेगी। धरने पर सतीश कुमार, संजीव कुमार, कपिल सोम, मनोज कुमार सहरावत, गौरव अहलावत, प्रवेंद्र ढाका, संदीप सोम, अनिल कुमार आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे। फैक्टरी के एचआर मैनेजर एसके पांडे का कहना है कि अस्थाई मजदूरों के लिए फैक्टरी में आवास देने का प्रावधान नहीं है। फैक्ट्री का विस्तारीकरण चल रहा है। इसीलिए मजदूरों से मकान खाली कराए जा रहे हैं। कुछ मजदूरों ने अपने किराए के मकान ले लिए हैं। जब तक मकान खाली पड़े हुए थे, फैक्टरी प्रबंधन को कोई आपत्ति नहीं थी। मगर, अब फैक्टरी के विस्तारीकरण के चलते जगह की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें