फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनना चाहता है छात्र मनीफ अली

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। सीबीएसई हाईस्कूल में 99.2 प्रतिशत अंक लेकर जिले का संयुक्त टॉपर रहे मनीफ अली सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनना चाहता है। क्रिकेट खेलने और डिस्कवरी चैनल देखने का शौकीन मनीफ अली ने रोजाना करीब पांच घंटे पढ़ाई कर यह सफलता हासिल की है। हिंदी और अंग्रेजी में उसके शत प्रतिशत अंक हैं।
विज्ञापन

गोल्डन हार्ट एकेडमी के छात्र मनीफ अली के पिता महताब अली किसान हैं। माता इरम महताब गृहणी हैं। वह सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनना चाहता है। इसी लक्ष्य को हासिल करने के लिए आगे बढ़ रहा है। नगर की काजी गार्डन कालोनी निवासी मनीफ अली ने बताया कि उसने पढ़ाई को लेकर कोई विशेष शेड्यूल नहीं बनाया था। प्रतिदिन पांच घंटे की पढ़ाई की। पूरे परिवार का सहयोग मिला। सफलता के लिए माता पिता और गुरुजनों को श्रेय देता हैं। छोटी बहन अनुश महताब कक्षा सात में है। छोटा भाई माहद अली कक्षा नर्सरी में है। पिता महताब अली ने बताया कि बेटा पढ़ाई में शुरुआत से ही अच्छा है। उन्हें उम्मीद थी कि वह बेहतर नंबर लाएगा।
विज्ञापन


मनीफ अली
अंक : 99.2 प्रतिशत
पिता : महताब अली
माता : इरम महताब
स्कूल : गोल्डन हार्ट एकेडमी, खतौली।
लक्ष्य : साफ्टवेयर इंजीनियर बनना
शौक : क्रिकेट खेलना तथा डिस्कवरी और नेशनल जोगराफिक चैनल देखना।
पढ़ाई का शेड्यूल- करीब पांच घंटे प्रतिदिन
-------------
विषयवार अंक
हिंदी 100
अंग्रेजी 100
गणित 98
साइंस 99
सामाजिक विज्ञान 99
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें