स्थापना दिवस पर कराई योग क्रियाएं
मुजफ्फरनगर। भारतीय योग संस्थान का 53वां स्थापना दिवस न्यू एसडी कॉलेज मार्केट में मनाया गया। इस अवसर पर योग साधकों को सूक्ष्म क्रियाएं एवं योगासन कराए गए।
कार्यक्रम की शुरुआत जिला मंत्री राजेंद्र आर्य ने गहरी, लंबी सांस, ओम की ध्वनि व गायत्री मंत्र से कराई। मुख्य अतिथि डा. सहदेव आर्य, श्याम सिंह सैनी, प्रोफेसर आरके गर्ग व चंदप्रकाश सोबती ने संस्थान के संस्थापक प्रकाश लाल की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। क्षेत्रीय प्रधान प्रेम सिंह राणा ने सूक्ष्म कियाएं कराईं। विनय शर्मा ने चुटकुले और प्रधानाचार्य रविदत्त ने भजन प्रस्तुत किए। महिला क्षेत्र की जिला प्रधान सुनिता सैनी ने अनेक योगासन कराए। कार्यक्रम में दिनेश सिंघल, सुनील गर्ग, सुभाष चंद गुप्ता ने विभिन्न प्राणायाम कराए। कार्यक्रम में सतरूपा, जगमोहन वर्मा, शरणजीत कौर, इंद्रराज, जियालाल त्यागी, सुनील गर्ग, जयपाल, बाबूराम, सतीश शर्मा, शालू, प्रमिला गिरधर, सोनिया नारंग आदि मौजूद रहे।