फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं को बताए आग बुझाने के तरीके

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्र-छात्राओं को बताए आग बुझाने के तरीके
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। अग्नि सुरक्षा सप्ताह के तहत जानसठ रोड स्थित स्टेपिंग स्टोंस स्कूल में छात्र-छात्राओं को अग्नि शमन का प्रशिक्षण दिया गया। घरेलू गैस सिलिंडर में आग लगने पर उसे बुझाने के तरीके भी बताए गए।
विज्ञापन

मंगलवार को स्कूल परिसर में प्रशिक्षण के दौरान अग्निशमन विभाग के सब इंस्पेक्टर ऋषभ पंवार, एचसीपी जय किशोर सैनी, कांस्टेबल प्रीत पाल सिंह, केसर अब्बास एवं हरवीर सिंह ने अग्नि सुरक्षा के उपाय बताए। उन्होंने बताया कि छोटे-छोटे उपायों से आग से होने वाले बड़े हादसों को रोक सकते हैं। जैसे घरेलू गैस सिलिंडर में आग लगने उसके ऊपर गीला कपड़ा डाल दें या खाली बाल्टी को सिलिंडर के ऊपर ढककर आग पर काबू पाया जा सकता है। छात्र-छात्राओं ने उत्साहित होकर आग बुझाने के तरीके सीखे। उन्होंने अधिकारियों के संरक्षण में खुद भी आग बुझाकर देखी। प्रधानाचार्या कनिका गुप्ता एवं उपप्रधानाचार्या सोनिया बंसल ने अग्निशमन टीम का आभार जताया और उन्हें ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें