तीन दिवसीय ऑल इंडिया कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ
शाहपुर। गांव रसूलपुर जाटान में तीन दिवसीय ऑल इंडिया कबड्डी प्रतियोगिता सोमवार से शुरू हुई। पहले दिन गांव रसूलपुर जाटान की टीमों के बीच मैत्री मैच खेला गया।
शाहपुर के गांव रसूलपुर जाटान में सब इंस्पेक्टर सचिन कुमार की पुण्य स्मृति में सोमवार से शुरू हुई कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ भाकियू नेता गौरव टिकैत ने किया। उन्होंने कहा कि कबड्डी मिट्टी से जुड़ा खेल है, जिसके माध्यम से ग्रामीण खिलाड़ी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्षेत्र का नाम रोशन कर रहे हैं। कबड्डी एसोसिएशन के चेयरमैन अशोक बालियान, अशरफ राही, दिलशाद पहलवान, संजीव खोखर, जसवंत सिंह, प्रशांत बालियान, बिजेंद्र बालियान, संदीप बालियान और टीटू आदि मौजूद रहे।