फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में एक की मौत, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हादसों में एक युवक की मौत, चार घायल
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर/छपार/ रोहाना। जनपद में पिछले 24 घंटे में सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए। घायलों में एक को गंभीर हालत में मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया है।
उत्तराखंड के जनपद हरिद्वार के मंगलौर थाना क्षेत्र के झबरेड़ा के मोलना निवासी पुनीत त्यागी (23) पुत्र सुशील त्यागी साथी के साथ बाइक से पुरकाजी की तरफ से आ रहा था। दिल्ली-दून नेशनल हाईवे पर छपार क्षेत्र में टोल प्लाजा के निकट अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक घायल हो गए, जिन्हें सूचना पर पहुंची पुलिस ने जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया। वहां उपचार के दौरान पुनीत त्यागी की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, रोहाना में चरथावल रोड पर रविवार देर रात तेज रफ्तार से बरातियों की बस ने सामने से आते ट्रैक्टर-ट्रॉली में जबरदस्त टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार रोहाना बढेड़ी निवासी गुलशेर व गुल सनव्वर पुत्र साजिद और गांव नरा जड़ौदा निवासी संदीप पुत्र सेवाराम घायल हो गए। इनमें संदीप का तो एक पैर ही शरीर से कटकर अलग हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से संदीप को नाजुक हालत में मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद आरोपी चालक बस छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है। मामले में राशिद निवासी रोहाना बहेड़ी ने अज्ञात बस चालक के खिलाफ हादसे की रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं, चरथावल क्षेत्र के गांव कान्हाहेड़ी निवासी नीरज भी गांव में ही हुए हादसे में घायल हो गया, जिसे परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां से गंभीर हालत में नीरज को मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें