पांच थानेदारों समेत 15 इंस्पेक्टरों का गैरजनपद तबादला
मुजफ्फरनगर। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के चलते जनपद से पांच थानेदारों समेत 15 इंस्पेक्टरों का गैर जनपद तबादला किया गया है। हालांकि फिलहाल किसी भी इंस्पेक्टर को रिलीव नहीं किया गया है।
आईजी सहारनपुर रेंज शरद सचान ने मंडल के कुल 29 इंस्पेक्टरों के राष्ट्रीय चुनाव आयोग के निर्देशानुसार गैर जनपद तबादले किए हैं। इनमें से 15 इंस्पेक्टर मुजफ्फरनगर के शामिल हैं, जिनमें पांच थानेदार भी हैं। जिन थानेदारों के गैर जनपद तबादले किए गए हैं, उनमें सिविल लाइंस थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार त्यागी (शामली), पुरकाजी इंस्पेक्टर अमरदीप लाल (सहारनपुर), भोपा इंस्पेक्टर बीपी सिंह यादव (सहारनपुर), मीरापुर इंस्पेक्टर कुशलपाल सिंह (सहारनपुर) और छपार इंस्पेक्टर सुभाष सिंह राठौड़ (शामली) शामिल हैं। इनके अलावा, गैर जनपद स्थानांतरित होने वाले इंस्पेक्टरों में कुलदीप सिंह (सहारनपुर), कैलाश कुमार शर्मा (सहारनपुर), नीरज सिंह (सहारनपुर), प्रवीण कुमार यादव (सहारनपुर), रेनू सक्सेना (सहारनपुर), सुभाष सिंह (शामली), सतीश चंद त्यागी (सहारनपुर), संजीव कुमार (सहारनपुर), वीर विक्रम सिंह (शामली) और विजय सिंह (शामली) शामिल हैं। हालांकि फिलहाल किसी भी इंस्पेक्टर को रिलीव नहीं किया गया है।