चौकी इंचार्ज के खिलाफ प्रदर्शन
मुजफ्फरनगर। शिवसेना ने शेरपुर खादर के ग्रामीणों के साथ मिलकर एसएसपी ऑफिस पर प्रदर्शन किया। एसएसपी को दिए ज्ञापन में पुरकाजी थाने की शेरपुर चौकी इंचार्ज पर जनता के उत्पीड़न के आरोप लगाए।
एसएसपी को दिए ज्ञापन में शिवसेना ने कहा कि चौकी इंचार्ज के कार्यप्रणाली की जांच कराई जाए। जिला प्रमुख नरेंद्र पंवार, मुकेश त्यागी, आनंद प्रकाश गोयल, अनुज चौधरी, देवेंद्र चौहान, राजेश शर्मा, रविंद्र, जितेंद्र गोस्वामी, आशीष मिश्रा, शिवम पंडित, शैकी त्यागी, नारायण सिंह, वीरपाल सिंह, दिनेश कुमार, नरेश सैनी आदि मौजूद रहे।
व्यापारी नेता संजय मित्तल की पत्नी का निधन
मुजफ्फरनगर। दी नवीन मंडी ग्रेन मर्चेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष और जिले के व्यापारी नेता संजय मित्तल की पत्नी मधुलिका मित्तल का शाम के समय निधन हो गया, वह 50 वर्ष की थीं। मधुलिका बीते दस वर्ष से कैंसर से पीड़ित थे। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार उनका अंतिम संस्कार कल(आज) सुबह आठ बजे नई मंडी स्थित श्मशान घाट पर होगा। मौत की सूचना मिलते ही उनके घर पर पहुंचने वाले लोगों की देर रात तक भीड़ रही।