फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरों के पास डस्टबिन रखवाने से परहेज

विज्ञापन
विज्ञापन
वार्ड नंबर 34 में घरों के बाहर लोग डस्टबिन रखने को तैयार नहीं
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर नागरिक जागरूक नजर नहीं आ रहे हैं। लोग अपने घरों के आसपास डस्टबिन रखवाने से परहेज कर रहे हैं और घरों का कूड़ा सड़कों के किनारे ही डालते हैं। एक बार कूड़ा कलेक्शन वाला चला गया तो बाद में फेंकी गई गंदगी अगले दिन तक सड़क पर ही फैली रहती है।
रविवार को अमर उजाला टीम ने वार्ड 34 नई मंडी पटेलनगर का जायजा लिया। यहां सड़कों पर सफाई की स्थिति तो ठीक थी, लेकिन वार्ड में डस्टबिन कहीं नहीं मिले। वार्ड सभासद विकल्प जैन ने बताया कि कुछ दिन पूर्व नगर पालिका नेे डस्टबिन रखवाने के लिए स्थान चिह्नित करने को कहा था। उन्होंने वार्ड में घूमकर जगह तलाशी तो कोई भी अपने घर के आसपास डस्टबिन रखवाने को तैयार नहीं है। स्थानीय निवासी कहते हैं कि लोग डस्टबिन से बाहर कूड़ा ज्यादा फेंकते हैं। इससे गंदगी फैली रहती है। कुछ लोगों ने तो अपने घरों में छोटे-छोटे डस्टबिन रख रखे हैं। इनमें कूड़ा एकत्र करते हैं और रोजाना सुबह को आने वाले सफाई कर्मचारी को दे देते हैं। बहुत से लोग अभी भी सड़कों के किनारे ही कूड़े के ढेर लगा देते हैं। वार्ड के अधिकांश चौराहों पर कूड़े के ढेर लगे मिल जाएंगे। दरअसल सफाई कर्मचारी सुबह को कूड़ा उठाते हैं। ज्यादातर लोग उनके जाने के बाद कूड़ा डालते हैं। इससे अगले दिन तक कूड़ा वहीं पड़ा रहता है और कुत्ते तथा अन्य आवारा पशु उसे फैलाते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर पालिका ने लगवाने शुरू किए डस्टबिन
मुजफ्फरनगर। नगर पालिका ने शहर में डस्टबिन स्थापित कराने शुरू कर दिए हैं। शहर में लगवाने के लिए करीब 500 डस्टबिन खरीदे गए थे। एक डस्टबिन में दो बॉक्स लगे हैं, जिनमें सूखा और गीला कूड़ा अलग-अलग करने की व्यवस्था है। अब तक ये कंपनी बाग में पालिका के क्षेत्रीय कार्यालय में रखे थे। अब इन्हें वहां से निकालकर वार्डों में भेजा जाने लगा है। रविवार को भी वार्ड 19 के लिए डस्टबिन भेजे जा रहे थे। वार्ड 18 से भी दस डस्टबिन लगवाने की डिमांड है। इसके अलावा अन्य सभासदों से भी उनकी मांग पूछी जा रही है। वार्ड 34 के सभासद ने भी कुछ स्थान चिह्नित किए हैं। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. आरएस राठी का कहना है कि डस्टबिन फिक्स कराने के लिए टेंडर हो चुका है। फिलहाल थोड़ा-थोड़ा करके डस्टबिन लगवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें