भ्रष्टाचार से हुई देश की आर्थिक स्थिति कमजोर
मीरापुर। एकता एंटी करपशन संस्था के नगर के एक बैंक्वेट हॉल में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ फरमान सिद्दीकी ने कहा कि भ्रष्टाचार ने देश की आर्थिक स्थिति कमजोर की है। उन्होंने समाज में एकता पर जोर देते हुए भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करने का आह्वान किया।
रविवार को आयोजित पश्चिमी उत्तर प्रदेश कार्यकर्ता सम्मेलन का शुभारंभ करते हुए डॉ सिद्दीकी ने कहा कि बालिका शिक्षा समाज की शैक्षिक उन्नति के लिए अति आवश्यक है। सांप्रदायिक सद्भाव की वकालत करते हुए उन्होंने आगामी फरवरी माह में 11 गरीब युवतियों का सामूहिक विवाह कराने की भी घोषणा की। सैय्यद अजीज पाशा, शरीफ सैफी, मकसूद अहमद, कमलेश कुमार, वसीम अख्तर, राजकुमार, धर्मेंद्र राणा, अनिल स्वामी, हिना परवीन, भगत सिंह, रुखसाना बेगम के साथ ही जिलाध्यक्ष इंतजार सैफी व इकराम सैफी का सहयोग रहा। इस दौरान नौशाद को संगठन का राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया गया। संचालन जिया उलहक राना ने किया।