फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसीजेएम की मौत से अग्रसेन विहार में शोक की लहर

विज्ञापन
विज्ञापन
एसीजेएम की मौत से अग्रसेन विहार में शोक की लहर
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। बुलंदशहर के एसीजेएम अरविंद विकास की यमुना एक्सप्रेस वे पर हादसे में हुई मौत के बाद उनके जानसठ रोड स्थित अग्रसेन विहार आवास पर शोक छा गया। रिश्तेदारों और परिचितों ने आवास पर पहुंच कर उनकी मां और बहन को सांत्वना दी। एसीजेएम की मृत्यु से हर कोई दुखी हो गया।
विज्ञापन

शहर में जानसठ रोड स्थित अग्रसेन विहार निवासी मामचंद वर्मा के पुत्र अरविंद विकास बुलंदशहर में एसीजेएम प्रथम थे। मथुरा में उनके बच्चे रहते हैं। शनिवार को यमुना एक्सप्रेस वे पर सड़क दुर्घटना में उनकी मौत हो गई। जैसे ही अरविंद विकास के निधन की सूचना शहर में पहुंची, तो अग्रसेन विहार में शोक छा गया। रिश्तेदार, परिचित, अधिवक्ता उनके आवास पर पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी। 48 वर्षीय अरविंद विकास वर्ष 2006 में पीसीएस जे सलेक्ट हुए थे। वर्ष 2013 में वे एसीजेएम बने थे। उनके निधन से कालोनी में शोक की लहर है। परिजनों के मुताबिक एसीजेएम अरविंद विकास का दाह संस्कार रविवार को शहर में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें