फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कविता के नृत्य में खो गए दर्शक

विज्ञापन
विज्ञापन
ओडिसी नृत्यांगना के मुद्राओं ने किया रोमांचित
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। स्पिक मैके की विरासत श्रृंखला 2018 की कडी़ में विख्यात ओडिसी नृत्यांगना कविता द्विवेदी ने अपने नृत्य कौशल से दर्शकों को भावविभोर कर दिया। बच्चों से ओडिसी नृत्य की मुद्राओं का अभ्यास कराया। स्कूल प्रबंधतंत्र के आग्रह पर कविता द्विवेदी यहां पांच दिवसीय कार्यशाला करने को तैयार हो गई हैं।
विज्ञापन

स्पिक मैके की ओर से आयोजित ओडिसी नृत्य में प्रख्यात नृत्यांगना कविता द्विवेदी ने ओडिसी नृत्य के इतिहास उसकी वेशभूषा, उसमें प्रयुक्त व्याकरण की जानकारी देकर अपने नृत्य को बेहद रोचक बना दिया। दर्शकों से गहन संवाद कायम करते हुए उन्होंने विद्यार्थियों से ओडिसी की कुछ मुद्राओं का अभ्यास भी कराया। अपनी पहली प्रस्तुति मंगलाचरण में शिव वंदना से ही वह दर्शकों के दिलो दिमाग पर छा गईं। यह रचना राग जैत में निबद्ध थीण्राग शंकराभरण पर आधारित पल्लवी में कविता द्विवेदी ने नृत्य में अपनी साधना का अद्भुत परिचय दिया। जानसठ रोड के स्टेपिंग स्टोंस में कविता द्विवेदी के कार्यक्रम का उत्कर्ष नृत्य के भाव पक्ष पर आधारित थाण उडिया रचना रही। राधा जी श्री कृष्ण की विभिन्न लीलाओं का स्मरण करते हुए उन्हें खोजती हैं, पर वह कहीं नहीं दीखते। अंत में उन्हें हर एक कण में कृष्ण दिखने लग जाते हैं। राग मिश्र काफी में निबद्ध यह रचना इतनी भावपूर्ण थी कि पूरा वातावरण कृष्णमय हो गया। कलाकारों में मर्दल पर प्रशांत मंगराज, वायलिन पर प्रदीप मोहराना तथा गायन पर सुरेश कुमार सेठी ने बेहद सुंदर संगत प्रदान की। इससे पहले, समारोह का शुभारंभ कविता द्विवेदी के साथ अभिनव सुशील तथा प्रधानाचार्य सोनिया बंसल ने दीप प्रज्वलन करके किया। इस मौके पर डॉ मृदुला मित्तल, डॉ गरिमा जैन, दिव्या श्रीवास्तव, साहित्यकार रोहित कौशिक, विजय गर्ग मौजूद रहे। राहुल सेन, सागर, गोविंद, हर्ष का सहयोग रहा। स्पिक मैके के संयोजक राधा मोहन तिवारी ने आभार जताया।
विज्ञापन

महत्वपूर्ण
बच्चों से ओडिसी नृत्य का अभ्यास कराया
कविता के नृत्य में खो गए दर्शक, ओडिसी नृत्यांगना ने स्टेपिंग स्टोंस में दी प्रस्तुति
स्पिक मैके की विरासत श्रृंखला में हुआ शानदार आयोजन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें