कुश्ती, हैंडबॉल, जिम्नास्टिक टीमों का चयन
मुजफ्फरनगर। चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में दीन दयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी पर होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए कुश्ती, हैंडबॉल और जिम्नास्टिक की महिला एवं पुरुष टीमों का चयन किया गया।
कुश्ती पुरुष फ्री स्टाइल में मनीष कुमार, अशोक कुमार, आशीष राठी, मोहित कुमार, अक्षय कुमार, राजीव कुमार, अंकुर राठी का चयन हुआ। ग्रीको रोमन स्टाइल में आस मोहम्मद, मोहित कुमार, गौरव, अंकुर शर्मा, राजा उज्ज्वल, दिपेश, सोहेल चयनित हुए। महिला वर्ग कुश्ती में मीनाक्षी, निशी, रिया, अल्का, अरोही, रेशू, साक्षी का चयन हुआ। जिम्नास्टिक पुरुष में अक्षय, वैभव, वरुण, तुषार, रियोम, सुधीर और महिला वर्ग में अनुष्का, दिलनाज, दिव्या, विशाखा चयनित हुई। हैंडबॉल पुरुष वर्ग में अमान चौधरी, अभिषेक, रुद्र गौतम, नमन धीमान, अदनान, कपिल, परवेज, श्रीकांत, शुभम, सनव्वर, विजय, अक्षय चुने गए। इस अवसर पर हरफूल सिंह, अमित, रंजीत कोरी, रामकुमार, मनीष शर्मा, सुनीता, सुनील राठी, संजीव कुमार आदि रहे।