फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवास विकास कालोनी के नागरिकों का तहसील में प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
आवास विकास कॉलोनी के नागरिकों का तहसील में प्रदर्शन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
खतौली। आवास विकास कॉलोनी के नागरिकों ने कालोनी की अनेक समस्याओं का समाधान कराने की मांग को लेकर तहसील में प्रदर्शन किया। नागरिकों ने समस्याओं का समाधान कराने की मांग को लेकर डीएम राजीव कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

बुधवार को आवास विकास कालोनी के नागरिक एकत्र होकर तहसील में पहुंचे। नागरिकों ने कालोनी की समस्याओं का समाधान कराने की मांग को लेकर तहसील में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी नागरिकों का कहना था कि कालोनी में बाहरी पानी की समस्या व पानी निकासी की समस्या, सीवर पानी के जलभराव व पथप्रकाश व अन्य गंभीर समस्याएं हैं, जिनके निस्तारण के लिए कालोनी के लोग कई बार शिकायत कर चुके हैं। इसके बावजूद उनकी समस्याओं का अभी तक समाधान नहीं हो सका है। नागरिकों ने तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में समस्याओं का समाधान कराने की मांग को लेकर एक ज्ञापन डीएम को सौंपा। ज्ञापन सौंपने वालों में चौधरी ओमपाल सिंह, ठाकुर सुखबीर सिंह, डा. पवन कौशिक, भोपाल सिंह, सतेंद्र कुमार, संजय, मनोज, प्रेम सिंह, इंद्रप्रकाश, तेजपाल सिंह, विकास शर्मा, तेग सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

महत्वपूर्ण
जिलाधिकारी को समस्याओं के समाधान कराने को ज्ञापन सौंपा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें