जनता इंटर कालेज भोपा बना चैंपियन
मोरना। भोकरहेड़ी इंटर कालेज में तहसील स्तर बालक-बालिका वर्ग की खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जनता इंटर कालेज के युवा खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर सबसे ज्यादा पदक प्राप्त करने पर चैंपियन बनने को गौरव हासिल किया। महर्षि शुकदेव इंटर कालेज मोरना को प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है। अतिथियों ने विजेता और उपविजेताओं को मेडल व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।
प्रधानाचार्य कैप्टन प्रवीण ने बताया कि प्रतियोगिता का समापन हो गया है। बालिका जूनियर वर्ग में 600 मीटर दौड़ में दीपा प्रथम, अनुष्का द्वितीय, अनुष्का इंसा तृतीय। 1500 मीटर में सीनियर वर्ग में मोनिका प्रथम, सुनिता द्वितीय। 1500 मीटर जूनियर में शीबा प्रथम, सलोनी द्वितीय, पलक तृतीय। 100 मीटर सीनियर वर्ग में पूजा प्रथम, फरमाना द्वितीय, प्रिया तृतीय। 100 मीटर जूनियर में स्वाती प्रथम, नाजिया द्वितीय, मानषी तृतीय। 800 मीटर सीनियर वर्ग में प्रियंका प्रथम, वर्षा द्वितीय, साक्षी तृतीय। 800 मीटर जूनियर वर्ग में स्वाति प्रथम, सलोनी द्वितीय, शीबा तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं, गोला फेंक जूनियर वर्ग में शबनम प्रथम, वाजिदा द्वितीय, सोनिका तृतीय। सब जूनियर वर्ग गोला फेंक में अवंतिका प्रथम, मीनाक्षी द्वितीय, फरहा तृतीय। गोला फेंक सीनियर वर्ग में अमीषा प्रथम, हिमांशी द्वितीय, नाजमा को तृतीय स्थान मिला। प्रतियोगिता के समापन पर विजेता उपविजेता खिलाड़ियों को डा. कर्ण सिंह प्रबंधक, रामकुमार शर्मा, जसवीर सिंह, मास्टर कर्मवीर सिंह, मोनी, ब्रजवीर सिंह ,अजय कुमार, लोकेंद्र आदि ने सम्मानित किया। प्रतियोगिता में लोकेंद्र कुमार, धनंजय सिंह, अमित कुमार, उधम सिंह, अंजू, आदित्य आदि ने निर्णायक मंडल में मुख्य भूमिका निभाई।