जन अधिकार पद यात्रा का स्वागत
खतौली। नगर में जन अधिकार पद यात्रा का कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने स्वागत किया। पद यात्रा के संयोजक आप पार्टी के सांसद संजय सिंह ने आयोजित स्वागत कार्यक्रम में लोगों को पार्टी की नीतियों के बारे में विस्तारपूर्वक बताया। स्वागत करने वालों में पश्चिम उत्तर प्रदेश जोन प्रभार सोमेंद्र ढाका, डा. सवी यादव, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष डा. छवि यादव, जिला संयोजक अरविंद बालियान, विधानसभा संयोजक कुलदीप तोमर आदि शामिल रहे।
बीएलओ व सुपरवाइजरों की बैठक आज होगी
जानसठ। एसडीएम विजय कुमार ने बताया कि निर्वाचन कार्य को लेकर डीएम द्वारा मंगलवार को डीएवी इंटर कालेज में दोपहर दो बजे विधानसभा मीरापुर विधानसभा क्षेत्र के बीएलओ व सुपरवाइजरों की बैठक लेकर उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश देंगे। बैठक में अनुपस्थित पाए जाने पर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।