चरथावल। नालंदा पब्लिक स्कूल में सीबीएसई की जनपद स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता में न्यू वैल्किन स्कूल ने पक्ष और विपक्ष में बाजी मारी।
शुक्रवार को श्री ज्योति प्रसाद मेमोरियल वाद विवाद प्रतियोगिता का शुभारंभ वरिष्ठ नेत्र रोग सर्जन डॉक्टर आरएन त्यागी ने किया। अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता लोकतंत्र के लिए आवश्यक है विषय पर 25 विद्यालयों के बच्चों ने प्रतिभा का जलवा बिखेरा। कई बच्चों ने अभिव्यक्ति की आजादी पर तंज कसें, तो किसी ने अभिव्यक्ति की आजादी को देश की सुरक्षा पर खतरा बताते हुए प्रहार किया। प्रतियोगिता में विजेता न्यू वैल्किन स्कूल बना। उसे ट्राफी प्रदान की गई। पक्ष में न्यू वैल्किन स्कूल के उत्तपल, जीसी पब्लिक स्कूल की ईशिका और गुरूराम राय पब्लिक स्कूल की छात्रा ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। विपक्ष में न्यू वैल्किन पब्लिक स्कूल के मनमोहन, राखी पब्लिक स्कूल की खुशी और गुरूकुल कुटेसरा के प्रणव ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। मेजबान विजेता के बच्चों ने वाद विवाद प्रतियोगिता में हिस्सा लिया, लेकिन उन्हें पुरस्कार से अलग रखा गया।
गुरूराम राय पब्लिक स्कूल के आकाश राणा, पीआर पब्लिक स्कूल के अमृत सत्संगी को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए गए। एसडी पब्लिक, हैरिटेज मनूलाइट आदि स्कूलों के बच्चों ने हिस्सा लिया। अध्यक्षता सहकारी समिति के चेयरमैन कुबेरदत्त त्यागी और संचालन गरिमा त्यागी ने किया। प्रबंधक विनेश त्यागी, प्रवीण त्यागी, प्रधानाचार्य संजय सिंह, निर्णायक मंडल में राजेंद्र शर्मा, डॉ. किरण तिवारी, एवं डॉ. सारिका जैन रही। बोस त्यागी महाबलीपुर, अरविंद त्यागी, अर्जुन शर्मा, पंकज त्यागी, विजेंद्र त्यागी, नीलम अग्रवाल, सुधीर शर्मा मौजूद रहे।