फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजमतगढ़ में सात कुंडीय महायज्ञ का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
मंसूरपुर। गांव अजमतगढ़ में ग्रामीणों ने गांव औश्र देश में सुख शांति की कामना करते हुए सात कुंडीय महायज्ञ आयोजित किया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने कलश यात्रा भी निकाली।
विज्ञापन

मंसूरपुर के गांव अजमतगढ़ में पिछले दो माह में 10 ग्रामीणों की विभिन्न कारणों से अकाल मृत्यु हो गई थी। इसलिए ग्रामीणों ने गांव व देश की सुख शांति के लिए सात कुंडीय महायज्ञ आयोजित किया। सात यज्ञमान सपत्नीक रहे। इस अवसर पर महिलाओं ने गांव के मुख्य मार्गों से होकर कलश यात्रा भी निकाली। विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया। मौके पर प्रधान वीरेंद्र सैनी, पूर्व प्रधान रंधावा सैनी, हरिपाल सैनी, प्रवेश धीमान, सागर सैनी, टीटू, धर्मवीर सिंह, देवेंद्र धीमान, सुभाष कुमार, धर्म सिंह आदि का सहयोग रहा। मोहित पंडित ने महायज्ञ संपन्न कराया।

वृद्धा भटक कर रतनपुरी में पहुंची
रतनपुरी। अर्ध विक्षिप्त एक वृद्धा भटकते हुए बस स्टैंड पहुंच गई। ग्रामीणों ने महिला को थाने पहुंचाया। शुक्रवार को परिजन महिला को अपने साथ ले गए। इंस्पेक्टर पंकज लवानिया ने महिला से उसके परिजनों के विषय में पूछताछ की, तो वह केवल कसेरवा का ही नाम ले रही थी। इसके अलावा वह कुछ भी नहीं बोल रही थी। पुलिस ने कसेरवा के प्रधान से फोन पर संपर्क किया और फोटो व्हाट्सएप के माध्यम से भेजा। फोटो देखकर ग्राम प्रधान ने महिला को पहचान लिया और उसके परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने महिला के परिजनों से संपर्क कर उन्हें थाने बुलाया। सूचना पर महिला के परिजन थाने पहुंचे। महिला के पौत्र आकाश पुत्र सागर ने बताया कि उसकी दादी सिमरन मानसिक रुप से कमजोर है। उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें