विधायक ने घायल छात्रों का हाल जाना
खतौली।
कॉलेज के पास हुए संघर्ष में घायल छात्रों के घर पहुंचकर विधायक ने उनका हाल चाल जाना। विधायक विक्रम सिंह सैनी घायल छात्रों के घर पहुंचे। उन्होंने परिजनों से घटना की जानकारी ली। विधायक ने कहा कि घटना निंदनीय है। उन्होंने छात्रों को स्कूल में लड़ाई झगड़े करने के बजाए सिर्फ शिक्षा ग्रहण करने पर विशेष ध्यान देने की हिदायत दी।
बुढ़ाना रोड के एक कालेज में छात्रों के दो गुटों में किसी बात को लेकर कहासुनी के बाद दूसरे समुदाय के छात्रों ने चाकुओं से हमला करके मोहल्ला देवीदास निवासी वैभव और गांव पिपलहेड़ा निवासी छात्र आकाश को चाकू मारकर घायल कर दिया था। आरोपी छात्रों के विरुद्ध पुलिस को तहरीर भी दे गई थी। घटना की जानकारी मिलने पर विधायक विक्रम सिंह सैनी मंगलवार शाम को ही घायल छात्रों के घर पहुंचे। विधायक ने छात्रों और उनके परिजनों से घटना की जानकारी ली। उन्होंने घायल छात्रों को ही समझाया कि वे अपनी पढ़ाई पर विशेष ध्यान दें। इस दौरान पूर्व सभासद पंकज भटनागर सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।