फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज चालक की संदिग्ध हालात में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रोडवेज बस चालक की संदिग्ध हालात में मौत
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। राज्य परिवहन विभाग में कार्यरत चालक की शुक्रवार सुबह संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसकी लाश रोडवेज डिपो की कार्यशाला में खड़ी बस की सीट पर पड़ी मिली। प्रथम दृष्टया चालक की मौत हार्ट फेल से होने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

मेरठ के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव लखवाया निवासी रामरतन (50) पुत्र अमरसिंह रोडवेज विभाग में नियमित चालक पद पर कार्यरत था। शुक्रवार को उसकी ड्यूटी मुजफ्फरनगर से लखनऊ जाने वाली बस पर थी। इसके लिए रामरतन सुबह करीब 7.35 बजे रोडवेज स्टैंड पर पहुंच गया। वहां से वह जिस बस को लेकर लखनऊ जाना था, उसे चेक करने के लिए रोडवेज डिपो की वर्कशॉप में चला गया, जिसके बाद उसे किसी ने नहीं देखा। सुबह करीब 9.15 बजे बस के लखनऊ जाने का समय हुआ, तो वर्कशॉप के कर्मचारियों ने उसके मोबिल ऑयल, हवा व अन्य जरूरी चीजें चेक करने के लिए गाड़ी खोली, तो उसकी एक सीट पर रामरतन अचेतावस्था में पड़ा मिला। वर्कशॉप कर्मचारियों ने तत्काल स्टेशन प्रभारी राजकुमार तोमर को इसकी जानकारी दी, जिस पर वे खुद मौके पर पहुंचे। इसके बाद अचेत पड़े रामरतन को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर शव मोर्चरी भेज दिया। स्टेशन प्रभारी राजकुमार तोमर ने बताया कि घटना के बारे में रामरतन के परिजनों को सूचना दे दी गई है। प्रथम दृष्टया शरीर पर किसी तरह की चोट के निशान के निशान भी नहीं है, जिससे उसकी मौत हार्ट फेल होने से लग रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें