फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश में खेल रही बच्ची की नाले में डूबने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश में खेल रही बच्ची की नाले में डूबने से मौत
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शनिवार दोपहर बाद हुई तेज बारिश के दौरान सरवट में हादसे में चार साल की बच्ची को जान गंवानी पड़ी। घर के बाहर बारिश में खेल रही बच्ची अचानक पांव फिसलने से पास ही बह रहे नाले में जा गिरी, जिससे उसकी डूबने से मौत हो गई। बच्ची की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव सरवट में चार साल की बच्ची अलशिफां शनिवार दोपहर बाद कई दिन बाद हुई तेज बारिश में घर के बाहर खेल रही थी। खेलते-खेलते वह घर के पास ही नाले के पास चली गई, जहां अचानक कच्ची मिट्टी में पैर फिसलने से वह नाले में गिर गई। बच्ची को नाले में गिरते देख आसपास के लोगों ने शोर मचाते हुए नाले में उसकी तलाश शुरू कर दी। इसमें करीब सात-आठ मिनट का समय लगा, लेकिन तब तक बच्ची पानी में डूबने से अचेत हो चुकी थी। परिजन बच्ची को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्ची की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत के साथ ही नगरपालिका प्रशासन को भी हादसे का जिम्मेदार बताते हुए नाले को कवर कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें