दोहरे हत्याकांड के तीन आरोपी गैंगस्टर में निरुद्ध
चरथावल। करीब छह महीने पहले लुहारी खुर्द गांव में हुए मौसी और भांजे के कत्ल के आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने गैंगस्टर में निरुद्ध कर दिया है। तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल में वारंट भेजने की तैयारी कर दी है।
लुहारी खुर्द निवासी दलित युवती प्राची और उसके मासूम भांजे नवदीप की हत्याकांड में जेल में बंद जानू उर्फ जान, मुकम्मिल और फद्दड उर्फ शहजाद जेल में बंद है। थाना प्रभारी ने तीनों आरोपियों के खिलाफ गैंग चार्ट बनाया है, जिसका लीडर मुकम्मिल बनाया गया है। आरोप है कि हत्याकांड के आरोपी आर्थिक संपत्ति के लिए समाज में अपराध करते हैं। इसके अलावा जघन्य अपराध रेप आदि में सलिप्त रहकर लोगों में भय पैदा करते हैं। विदित हो कि लुहारी गांव के छात्रा प्राची 18 दिसंबर को छह वर्षीय भांजे नवदीप के साथ जंगल में गई थी। उसी दौरान गांव के आरोपियों ने उसे ईख के खेत में खींचकर मासूम बच्चे का गला काटकर हत्या के बाद युवती से सामूहिक रेप किया और उसकी भी निर्ममता से गला रेंतकर हत्या कर दी। 19 दिसंबर को दोनों के शव मिलने के बाद गांव के अलावा आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। मृतका प्राची के पिता मोहरपाल ने अज्ञात में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एसएसपी अनंतदेव तिवारी ने हत्याकांड को चुनौती के रूप में लेकर खुद निगरानी की। तत्कालीन थाना प्रभारी निरीक्षक जीसी शर्मा ने टीम गठित कर अपराधियों तक पहुंचने में कामयाबी पा ली थी। 25 दिसंबर वषर्म 2017 को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान घायल लुहारी खुर्द निवासी जानू, मुकम्मिल और फद्दड को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
तीन वांछितों को जेल भेजा
मीरापुर। पुलिस ने अलग अलग दो मामलों में वांछित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा। गांव मुझेड़ा सादात निवासी आफताब पुत्र निसार कुरैशी को गौकशी अधिनियम के अंर्तगत गिरफ्तार किया गया। 8 जून को निसार व तीन अन्य आरोपियों ने मुझेड़ा के निकट के बाग में गोकशी की थी। आरोपी निसार फरार चल रहा था। उधर, पुलिस ने 21 मई को कस्बे के मोहल्ला कोटला मे कबूतरबाजी को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट व पथराव के मामले मे वंछित साकिब पुत्र शमशाद व मुन्ना पुत्र इशाक को गिरफ्तार कर जेल भेजा। इस मामले मे दोनों पक्षों से दस-दस लोगों को नामजद किया गया था।