जाहिद हत्याकांड के खुलासे की मांग
रतनपुरी। बुढ़ाना के गांव दभेड़ी के ग्रामीणों ने थाने पहुंच कर जाहिद हत्याकांड के खुलासे की मांग की। पुलिस ने शीघ्र ही हत्याकांड का खुलासा करने का ग्रामीणों को आश्वासन दिया।
एक जून को रतनपुरी क्षेत्र के गांव टोड़ा के जंगल में गांव दभेड़ी निवासी जाहिद पुत्र सलामुदीन का गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। परिजनों को नलकूप पर शव चारपाई पर पड़ा मिला था। मृतक के पुत्र उस्मान की ओर से अज्ञात में मुकदमा पंजीकृत कराया गया था। पुलिस ने इस संबंध में कई लोगों से पूछताछ की। इसके बाद भी पुलिस मामले का खुलासा नहीं कर सकी है। ग्रामीणों ने पुलिस से मिलकर जाहिद हत्याकांड का खुलासा करने की मांग की है। पुलिस ने आश्वासन दिया है। थाने पहुंचे वालों में सलीम चेयरमैन, परवेज प्रधान दभेड़ी, उस्मान, अशफाक, तौहीद प्रमुख, खालिद, जाहिद, अफसर, तसव्वर, मकसूद, समयदीन, हारून, मौहब्बत अली, युसुफ, तौहीद, आबिद, मोमिन आदि ग्रामीण मौजूद रहे।