फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वालीबॉल खिलाड़ी अनुष्ठा का सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
वॉलीबाल खिलाड़ी अनुष्ठा का सम्मान
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। थाईलैंड में हुई एशियन महिला अंडर-17 वालीबॉल चैंपियनशिप में द्वितीय स्थान पर रही भारतीय टीम में शामिल अनुष्ठा सिंह का सम्मान किया गया।
बचन सिंह कालोनी में उपेंद्र चौधरी के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में सरवट ग्राम के प्रधान पति ीभगवान शर्मा ने अनुष्ठा सिंह को सम्मानित किया। गोरखपुर के वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्र्स स्टेडियम में कक्षा दस की यह छात्रा वॉलीबाल में राष्ट्रीय महिला टीम में जगह बनाना चाहती है। उसका भाई भगत सिंह भी राष्ट्रीय निशानेबाज है। इस मौके पर चंद्रवीर सिंह, रमेश ठाकुर, नेपाल सिंह, अरविंद चौधरी आदि मौजूद रहे।

बच्चों ने सीखे जीवन सुरक्षा के उपाय
मुजफ्फरनगर। एसडी पब्लिक स्कूल में आयोजित स्काउट एवं गाइड्स शिविर में बच्चों ने जीवन सुरक्षा के उपाय सीखे। तंबू निर्माण और जंगल में भोजन सामग्री जुटाने का प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पटेलनगर स्थित एसडी पब्लिक स्कूल में चार दिवसीय शिविर का समापन हुआ। जिला संगठन स्काउट कमिश्नर भारत भूषण ने स्काउट के नियम, प्रतिज्ञा, सिद्धांत आदि की जानकारी दी। छात्र-छात्राओं ने गीत, नाटिका के माध्यम से देश भक्ति, सेवा और सहयोग की भावना का संदेश दिया। स्व:निर्मित व्यंजन परोसे गए। प्रधानाचार्या चंचल सक्सेना ने कहा कि सर्वांगीण विकास में स्काउट एवं गाइड शिविरों की भूमिका महत्वपूर्ण है। गीता मित्तल, नूपुर गोयल, चारु वर्मा, मोहनलाल, विकेश गुप्ता, नीरा मित्तल, रचना गर्ग, सपना गोयल आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें