फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ने की फसल जली, आधा दर्जन बिटौड़े फुंके

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। गांव गंगधाड़ी में अचानक किसान के गन्ने की फसल और ग्रामीणों के बिटौड़ों में आग लग गई। आग में किसान की करीब पांच बीघा गन्ने की फसल जलकर नष्ट हो गई, जबकि आधा दर्जन बिटौड़े जलकर राख हो गए। दमकल कर्मियों ने बमुश्किल पानी डालकर आग को बुझाया।
विज्ञापन

सोमवार को गांव गंगधाड़ी में अचानक आग लग गई। आग की लपटों को देखकर ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों ने पानी डालकर आग को बुझाने का प्रयास भी किया, लेकिन आग पर काबू नहीं हो सका। ग्रामीणों ने इसकी सूचना फायरब्रिगेड को दी। सूचना पर फायरब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। दमकलकर्मी आग बुझाने लगे तो फायरब्रिगेड की गाड़ी का पानी खत्म हो गया। ग्रामीणों ने गाड़ी का पाइप तालाब में डाला। तालाब के पानी से दमकल कर्मियों ने बमुश्किल आग को बुझाया। आग लगने से किसान धर्मपाल पुत्र अमरसिंह की पांच बीघा गन्ने की फसल जलकर नष्ट हो गई। इसके अलावा ग्रामीण रतन, धर्मेंद्र, राजकुमार, लाखन, कमलसिंह के बिटौड़े जलकर राख हो गए। आग लगने के कारण का अभी पता नहीं चल सका है। किसी ने आग जानबूझ कर लगाई है। इस संबंध में पुलिस को तहरीर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें