फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिन्ड़न बचाओं -जीवन बचाओं

विज्ञापन
विज्ञापन
बुढ़ाना। हिंडन बचाओ जीवन बचाओ कार्यक्रम के अंतर्गत उपजिलाधिकारी और अधिशासी अधिकारी ने नगर पंचायत के कर्मचारियों के साथ श्रमदान किया। इस मौके पर नगर पंचायत के सभी सफाई कर्मचारियों के साथ कार्यालय का स्टाफ भी मौजूद रहा।
विज्ञापन

शनिवार सुबह करीब सात बजे उपजिलाधिकारी कुमार भूपेंद्र अपने साथ नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी ओम गिरी व सफाई कर्मचारियों के साथ हिंडन नदी पुल के किनारे पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने हिंडन बचाओ, जीवन बचाओ कार्यक्रम के अंतर्गत हिंडन नदी में सफाई अभियान चलाया। अधिशासी अधिकारी ओम गिरी फावड़ा लेकर सफाई कर्मचारियों के साथ हिंडन नदी में साफ सफाई की। इस दौरान एसडीएम ने भी श्रमदान किया। उपजिलाधिकारी कुमार भूपेंद्र ने बताया कि हिंडन नदी की सफाई का कार्यक्रम निरंतर जारी रहेगा। इस मौके पर नगर पंचायत के मुख्य लिपिक दिनेश त्यागी सहित कार्यालय का स्टाफ का भी सफाई कार्य में जुटा रहा। उपजिलाधिकारी ने क्षेत्र के लोगों से अपने-अपने क्षेत्र में हिंडन नदी की सफाई करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें