शाहपुर। विधायक उमेश मलिक ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकारें सभी वर्गों के लिए लोक कल्याणकारी कार्य कर रही हैं। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमेश सैनी ने कहा कि नगर का सर्वांगीण विकास कराना उनका दायित्व है।
कस्बे में समाजसेवी उमेश मित्तल के आवास पर आयोजित एक समारोह में विधायक उमेश मलिक ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकारें जन कल्याण के लिए कार्य कर रही है। लोगों से मिशन 2019 के बारे में चर्चा करते हुए कहा कि सभी एकजुट होकर मिशन 2019 को सफल बनाने में अपना अहम योगदान दें। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमेश सैनी ने कहा कि जनता ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है , उसका वह भली प्रकार निर्वाह करेंगे तथा अपने दायित्व को निभाते हुए कस्बे का चहुमुखी विकास करने का प्रयास करेंगे। इस दौरान व्यापारी नेता बालेश सिंघल, सुनील मित्तल, विनोद कुमार, उमेश गोयल, बंटी सिंघल, अरविंद कुमार, ललित जैन, पूर्व सभासद देवराज चौधरी, पंकज शर्मा, हरदेव चौधरी, कपिल सैनी, अनिल बंसल, मणिकांत मित्तल आदि मौजूद रहे।