फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनपद में 300 करोड़ का कारोबार बेपटरी

विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद में 300 करोड़ का कारोबार बेपटरी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। दलित संगठनों के एससी-एसटी एक्ट में बदलाव के विरोध में शहर सन्नाटे की गिरफ्त में रहा। जनपदभर में उपजे आक्रोश के कारण बाजार बंद रखे गए। इससे कारोबार ठप हो गया। उपद्रव के चलते जनपद में करीब 300 करोड़ का कारोबार चौपट हो गया। दवा की लाइफ लाइन जिला परिषद मार्केट, कपड़ा बाजार, लोहा उद्योग के साथ फुटकर-डिस्ट्रीब्यूटर तब सब बंद रहा। हालात ऐसे बने की प्रशासन ने तत्काल जिले में सभी पेट्रोल पंप बंद करा दिए।
शहर की सबसे व्यस्त मार्केट भगत सिंह रोड, एसडी कपड़ा मार्केट, लाल सिंह मार्केट के बाद दवा कारोबार में जिला परिषद मार्केट शुमार है। आगरा के बाद दवा आपूर्ति में शहर का अव्वल स्थान है। यहां से रोजाना करोड़ों की दवाई का आयात-निर्यात होता है। व्यापारियों और कारोबारियों को उम्मीद थी कि चार दिन बाद सरकारी दफ्तर आदि खुल रहे हैं। ऐसे में ग्रामीण अंचलों से ग्राहकों की तादात बढ़ेगी, लेकिन दिन निकला और सूरज चढ़ने के साथ स्थिति बदल गई। दलित संगठनों से जुड़े उपद्रवियों ने डंडे के जोर पर व्यापारियों के बाजार बंद कराए। दोपहर तक पूरा शहर उपद्रवियों की गिरफ्त में आ गया। चौराहों से लेकर मुख्य बाजारों की तमाम दुकानों के शटर गिर गए। हिंसा भड़कते ही लोग बीडी-माचिस तक को तरस गए। हालात बेकाबू होते ही बाजारों से पुलिस कर्मी भी गायब हो गए। आनन-फानन में जिलेभर के पेट्रोल पंपों को बंद कराया गया। अनुमान है कि जनपदभर में उपद्रव से करीब 300 करोड़ का कारोबार प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीएनबी एटीएम में तोड़फोड़
मुजफ्फरनगर। नईमंडी थाने के निकट ही पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम लगे हैं। उपद्रवियों ने इन्हें भी निशाना बना लिया। एटीएम में जमकर तोड़फोड़ की गई। पुलिस का दावा है कि पहले लूट की कोशिश की गई, नाकाम रहने पर तोड़फ़ोड़ की गई है। इससे कालोनियों में भी दहशत पसर गई। आसपास के लोग घरों में कैद हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें