शहर के हालात पर भाजपा ने रखी नजर
मुजफ्फरनगर। शहर में दिन भर चले बवाल को लेकर भाजपा हाईकमान सक्रिय दिखाई दिया। जिले के प्रभारी मंत्री सतीश महाना और क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी त्यागी ने जिलाध्यक्ष से लगातार बातचीत की। प्रदेश अध्यक्ष ने भी शहर के हालात जाने।
दलित समाज के आंदोलन के दौरान शहर में हुए बवाल और एक युवक की मौत के मामले में भाजपा हाईकमान सक्रिय दिखाई दिया। जिले के प्रभारी मंत्री सतीश महाना, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय, क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी त्यागी ने जिलाध्यक्ष रूपेंद्र सैनी से पल-पल की खबर ली। शहर में क्या हालात है, इस पर लगातार चर्चा हुई। इस घटना में अधिकारियों की लापरवाही की जानकारी पार्टी के बड़े नेताओं ने मांगी। चूक कहां हुई और उग्रता के हालात क्यों पैदा हुए पार्टी ने पूरा ब्योरा तलब किया है। भाजपा दलितों को नाराज नहीं करना चाहती है, लेकिन जो हालात बने हैं, इसे दलित सामने आ गया है। एक युवक की मौत जिला प्रशासन और सरकार के गले की फांस बन गई है। अब देखना यह है कि पार्टी और सरकार क्या निर्णय लेते हैं।