फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काली पट्टी बांधकर निकाला कैंडल मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
काली पट्टी बांधकर निकाला कैंडल मार्च
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने की मांग को लेकर अटेवा पेंशन बचाओ मंच ने हाथों पर काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। कार्यकर्ताओं ने कैंडल मार्च निकाल कर मामले को कड़ी निंदा व्यक्त की है। इसके बाद कलक्ट्रेट पहुंचकर पीएम और सीएम के नाम संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा।
विज्ञापन

संगठन के कार्यकर्ता और युवा शिक्षक, कर्मचारियों ने नगर पालिका के टाउन हाल में एकत्र होकर विचार रखे। प्रमुख वक्ता संजीव जावला ने कहा कि आज के दौर में शिक्षक और कर्मचारी उलझन रहते हैं, कि उनका कितना धन एनपीएस में काटा जा चुका है, कितना अंशदान सरकार ने उनके पेंशन खाते में किया है। जिला संयोजक देवेंद्र शर्मा ने कहा कि हमारा देश लोकतांत्रिक है। युवा शिक्षक, कर्मचारियों को नई पेंशन के नाम पर छला जा रहा है। संयोजक प्रीतवर्धन शर्मा ने कहा कि पुरानी पेंशन बचाओ को लेकर महारैली होगी। इसके लिए नौ टीमें गठित की गई है। नई पेंशन के विरोध में 30 अप्रैल को दिल्ली में महारैली होगी। इसके बाद कार्यकर्ताओं, शिक्षकों, कर्मचारियों ने हाथों पर काली पट्टी बांधकर शहर के शिव चौक, कचहरी रोड से होते हुए कलक्ट्रेट तक कैंडल मार्च निकाला। इसके बाद डीएम को प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान अतुल कुमार, सुनील कुमार, मुकेश कुमार, चंद्रभान, सपना, रिया, दीपा, राजश्री, किरण, अरविंद मलिक, अनुज राठी, ब्रजमोहन, सहदेवभान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें