मुजफ्फरनगर। किड्जी प्ले स्कूल में बच्चों ने वेशभूषा के माध्यम से समाज में शिक्षा से मिली करियर उपलब्धियों को प्रस्तुत किया। नगर पालिकाध्यक्ष अंजू अग्रवाल ने कहा कि बालिका शिक्षा से ही समाज बदलेगा और राष्ट्र सशक्त बनेगा। जानसठ रोड स्थित किड्जी प्ले स्कूल में छात्राओं आराध्या सिंह, अनन्या, कनिष्का, यतिका, परी, वैष्णवी, एली, असावरी आदि ने ड्रेस के जरिए समाज के अलग व्यक्तित्व प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष अंजू अग्रवाल, बीना शर्मा और रितिका बिंदल को संस्था निदेशक प्रियंका जिंदल ने स्मृति चिह्न भेंट किया। डॉ रजत जिंदल, गरिमा मारवाह, नेहा गुप्ता, साक्षी, सोनम आदि मौजूद रहे। संचालन अदिति जैन ने किया।
कविता प्रतियोगिता में चमके विद्यार्थी
फोटो...
शाहपुर। विका खंड के गांव जीवना स्थित प्राथमिक विद्यालय नंबर-2 में आयोजित कविता प्रतियोगिता में पांच श्रेष्ठ मेधावी बच्चों को पुरस्कृत किया गया। राधिका, वंश, अक्षरा, वंशिका, अंशिका ने कविता ज्ञान से श्रेष्ठता सिद्ध की। शिक्षक दीपक कुमार ने बताया कि कक्षा एक से पांच तक के छात्र-छात्राओं ने कविता प्रतियोगिता में भागेदारी की।