फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्वदीप ने नेपाल में जीता गोल्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
विश्वदीप ने नेपाल में जीता गोल्ड
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नेपाल की राजधानी काठमांडू में आयोजित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में जनपद का डंका बजा है। डीएवी कॉलेज के बीसीए के छात्र रहे विश्वदीप कौशिक ने अंतरराष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया तथा देश का नाम ऊंचा किया।
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय पारंपरिक ओलंपिक समिति और पारंपरिक युवा खेलकूद संगठन की ओर से काठमांडू में आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता में जिले के होनहार खिलाड़ी विश्वदीप कौशिक ने स्वर्ण पदक हासिल कर जनपद की प्रतिष्ठा को चार चांद लगा दिए। नेपाल में आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता में भारत के अलावा पाकिस्तान, इंडोनेशिया, नेपाल, भूटान आदि देशों ने शिरकत की थी। विश्वदीप वर्ष 2017 में ही मेन ऑफ इंडिया का ख़िताब जीतकर तथा दिल्ली में आयोजित बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके हैं। युवा खिलाड़ी विश्वदीप कौशिक ने बताया कि उनकी सफलता का श्रेय उनके माता-पिता और गुरुजनों को जाता है। विश्वदीप ने बताया कि उनका लक्ष्य विभिन्न स्तरीय प्रतियोगिताओं में विजय पाकर जनपद और देश नाम रोशन करने का है। उचित अवसर मिलें तो हम दुनियां में सर्वश्रेष्ठ हो सकते हैं। विश्वदीप का डीएवी कॉलेज में अभिनंदन किया गया। प्रोफेसर राधा मोहन तिवारी ने विश्वदीप को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें