फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फूड प्वाइजिंग से परिवार के चार लोग बीमार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर।
विज्ञापन

मोहल्ला लद्दावाला में फूड प्वाइजिंग से एक परिवार के चार लोग बीमार पड़ गए। खाना खाने के बाद उल्टियां लगी और चक्कर आने पर बेहोश हो गए। सभी को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराकर उपचार दिलाया गया।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला लद्दावाला में रहने वाले एक परिवार ने घर पर बना खाना खाया और सोने के लिए चले गए। रात को पहले बच्चों को उलटियां लगना शुरू हुआ। इसके बाद अन्य को भी चक्कर आने लगे। इससे परिजनों में अफरातफरी मच गई। एक-एक कर चार लोग बेहोश कर गिर पड़े। घटना से मोहल्ले में भी हड़कंप मच गया। मौके पर भीड़ एकत्र हो गई। तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। बाद में पुलिस की मदद से सभी को स्वामी कल्याण देव जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। यहां पर आयशा (12), शादाब (19), रुबी (19) और सोनी (34) को फूड प्वाइंजिंग की शिकायत पर भर्ती किया गया। सीएमएस डॉ पंकज अग्रवाल ने बताया कि सभी लोगों को मामूली रुप से शिकायत थी, जिनका उपचार किया गया। सभी लोगों की इलाज के बाद छुट्टी कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें