फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ाकियू ने टिकौला मिल शुरु कराने को ज्ञापन सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
जानसठ। टिकौला शुगर मिल के कर्मचारियों के धरने पर बैठने से मिल बंद हो गई। जिससे किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है। मिल को चालू कराने को लेकर भाकियू कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को ज्ञापन देकर मिल को शीघ्र चालू कराने की मांग की है।
विज्ञापन

शुक्रवार को भाकियू कार्यकर्ताओं ने टिकौला शुगर मिल को चालू कराने के लिए एसडीएम से मिले। ज्ञापन सौंपकर बताया कि शुगर मिल कर्मचारियों के आपसी विवाद के कारण मिल बंद हो गई है। जिस कारण किसान अपना गन्ना मिल में नहीं डाल पा रहे हैं। भाकियू के ब्लाक अध्यक्ष विपिन मेहंदीयान, तहसील अध्यक्ष अशोक घटायन, प्रदेश सचिव सतीश रॉयल ने बताया कि कर्मचारियों व मिल की आपसी लड़ाई में किसानों का नुकसान हो रहा है। चेतावनी दी कि मिल को तुरंत चालू नहीं कराया तो आंदोलन किया जाएगा। एसडीएम श्याम अवध चौहान ने समस्या का शीघ्र समाधान करा कर मिल चालू कराने का आश्वासन दिया। वहीं सीओ एसकेएस प्रताप ने चेताया कि किसी ने भी कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश की तो, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मौके पर नवीन राजपूत, मोहम्मद जाकिर, चमन सिंह, सलाउददीन, सीताराम, राजेंद्र सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें