फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोपा थाने पर भाकियू का धरना, प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
भोपा। भाकियू कार्यकर्ताओं ने भोपा थाने पर धरना देकर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर युवक को गोकशी के झूठे मामले में फंसाने का आरोप लगाया। एसएसआई के आश्वासन पर धरना समाप्त हुआ।
विज्ञापन

शनिवार को भाकियू कार्यकर्ताओं ने थाना पहुंच कर भोपा पुलिस द्वारा अवैध वसूली करने के साथ ही निर्दोष लोगों पर तरह तरह के आरोप दर्शाकर उनसे रिश्वत लेने, खोई आदि से भरे ट्रैक्टरों के चालकों से भी सुविधा शुल्क लेने के साथ साथ अवैध रूप से शराब की बिक्री कराने का आरोप लगाया। थाना क्षेत्र की एक चौकी प्रभारी पर युवकों को गोकशी में फंसाकर जेल भेजने क़ी धमकी देकर हजारंों रुपये वसूलने का आरोप लगाया। भाकियू के ब्लॉक अध्यक्ष योगेश शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने धरना देकर वरिष्ठ उपनिरीक्षक को अपने बीच बैठाते हुए समस्याओं से अवगत कराया। पूर्व प्रधान योगेश शिवाच के पिता जगमेर के फरार हत्यारोपियों की अतिशीघ्र गिरफ्तारी, रिश्वत की रकम वापस दिलाने की जिद पर अड़े रहे। इस पर उपनिरीक्षक ने कहा कि मामले को गंभीरता से लेकर जांच की जा रही है। जांच के बाद रकम वापस करा दी जाएगी। इस आश्वासन के बाद धरना समाप्त हो सका। धरना समाप्त होने के क्या किसी बात को लेकर एक कांग्रेस नेता की भाकियू नेता से नोकझोंक भी हुई। इस मौके पर बिट्टू प्रधान, कल्लू ठाकुर, सरदार परविंदर, योगेश प्रधान, हरेंद्र प्रधान, अजय कुमार, अफसर कुरैशी, शहजाद कुरैशी, कपिल चौधरी राजकुमार, सुधांशु चौधरी, बाबूराम, धर्मपाल सिंह ,अनुज, बबलू, यशपाल, गय्यूर ,किरणपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें