फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच लाख से अधिक बच्चे पिएंगे पोलियो खुराक

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। पोलियो के खिलाफ जागरूकता रैली निकाली गई। जिले में करीब पांच लाख से अधिक बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। डीएम ने कहा कि एक भी बच्चा छूटेगा तो सुरक्षा चक्र टूटेगा। अधिकारी और कर्मचारी अभियान में जुटकर इसे सफल बनाए। लापरवाही बरतने वालों पर तत्काल कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

रविवार से जनपद में पोलियो खुराक पिलाने का अभियान चलेगा। इसके लिए 1460 बूथ बनाए गए हैं। 29 जनवरी से 44 मोबाइल टीम डोर-टू-डोर जाकर बच्चों को पोलियो की खुराग पिलाएगी। शनिवार को नगर पालिका के टाऊन हाल से जागरूकता रैली निकाली गई। रैली का उद्घाटन डीएम जीएस प्रियदर्शी ने किया। उन्होंने कहा कि कुछ लोग भ्रमवंश अपने बच्चों को पोलियो ड्रॉप नहीं पिलवाते हैं। ऐसे परिवारों की काउंसिलिंग कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि ट्रंाजिक बूथो पर 163 और 387 सुपरवाइजरों को लगाया गया है। अभियान में 1041 टीम लगाई गई है। मोबाइल टीम ईंट भट्ठों पर जाकर बच्चों को पोलियो ड्रॉप से पिलाए। मदरसों और मजारों पर भी फोकस किया जाए। अभियान के तहत पांच लाख 15 हजार 705 पोलियो की खुराक पिलाएं। उन्होंने कहा कि एमओआईसी की ड्यूटी होगी कि नोडल अधिकारियों को फोन पूरी जानकारी दें। कार्यक्रम में ग्राम प्रधानों से सहयोग लेने के भी निर्देश दिए। इस दौरान नगर के अनेक क्षेत्रों से पोलियो जागरूकता रैली निकाली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें