फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैठक से बीच में ही चले गए अध्यक्ष, सचिव

विज्ञापन
विज्ञापन
बैठक से बीच में ही चले गए अध्यक्ष, सचिव
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिला सहकारी बैंक के बोर्ड की मीटिंग में पांच नई सोसायटी को सदस्यता देने के मामला अधर में लटक गया। अध्यक्ष और सचिव बैठक के बीच से ही चले गए।
विज्ञापन

जिला सहकारी बैंक में अभी सपा समर्थकों का ही वर्चस्व है। बोर्ड का कार्यकाल 31 जनवरी तक का है। अपने अधिकारों का प्रयोग करके बोर्ड सदस्यों पांच नई सोसायटी को बैंक की सदस्यता देने का प्रस्ताव किया। इनमें औद्यानिक उत्पादन एवं विपणन सहकारी समिति पिपलहेड़ा, ग्रामीण सेवा परिहर सहकारी समिति ककराला, श्रम संविदा सहकारी समिति दखौड़ी जमालपुर, बीज उत्पादक क्रय विक्रय सहकारी समिति शामली, शाहबुद्दीनपुर सहकारी श्रम संविधा समिति शाहबुदीनपुर शामिल हैं। बोर्ड में यह प्रस्ताव यदि आज ही पास हो जाता तो समितियों के चुनाव की प्रक्रिया में इन्हें भी शामिल करना पड़ता। बीजेपी नेताओं को जब यह पता चला तो उन्होंने बैंक अधिकारियों पर दबाव बनाया। बोर्ड डायरेक्टर का आरोप है कि अध्यक्ष अशोक सिंह और सचिव सुमनवीर बीच में से ही उठकर चले गए। बोर्ड के प्रस्ताव की प्रक्रिया आज पूरी ही नहीं हो पाई। बोर्ड बैठक में प्रमोद त्यागी, वेदपाल सिंह, इंदर पाल सिंह, धर्मेद्र कुमार, नसीम त्यागी, नसीम मियां, सोमवीर सिंह, विनोद सिंह, अनूप सिंह, वीरेंद्र सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें