बच्चों को ड्रेस बांटी
मोरना। महर्षि शुकदेव इंटर कालेज मोरना में छात्र व छात्राओं को ड्रेस वितरित की गई। मुख्य अतिथि वरुण सहरावत ने युवा शक्ति को जागरूक कर उनको आगे बढ़ाने पर बल देते हुए कहा कि ग्रामीण अंचलों में प्रतिभाओं का खजाना छिपा हुआ है। शिक्षा, खेल आदि के माध्यम से उनके जीवन को संवरा जा सकता है। इस दौरान सौरभ, विनय, गोविंद, मोनू, शंकर, विपिन, आदित्य, मनोज, हर्ष, मंयक, सोनू, विनेश, शुभम, सोनम, रिकी, पूनम, रीना, अंकिता, रेनू, मंजू, स्नेहलता, छवि, मोनिका, आकांक्षा, मोनिका, दिव्या समेत करीब साढ़े तीन सौ बच्चों को ड्रेस का वितरण किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने देश भक्ति गीत, चुटकले, हास्य की कविताएं सुनाई। अध्यक्षता जगपाल सिंह ने की तथा संचालन प्रधानाचार्य फूलचंद्र ने किया। आयोजन में अविनाश तिवारी, मूलचंद, दुष्यंत, गंगा राम मौर्य, जयप्रकाश, आदित्य, विनीता, मंजू शर्मा आदि का सहयोग रहा।