फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रमाण पत्र बनवाने के लिए उमड़ रही भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
जानसठ। पुलिस में भर्ती के लिए जाति प्रमाण-पत्रों को बनवाने के लिए युवाओं की जनसेवा केंद्रों पर भीड़ लगी है। युवाओं को समय पर प्रमाण पत्रों के नहीं मिलने से वह परेशान हाल हैं।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश पुलिस में भर्ती होने के लिए मूल निवास व जाति प्रमाण पत्रों को बनवाने के लिए युवाओं की जनसेवा केंद्रों पर भीड़ उमड़ रही है, क्योंकि पुलिस भर्ती के लिए नवीनतम प्रमाण-पत्रों की मांग की गई है। सुरेश, राकेश, सतीश, दीपक, अरुण आदि युवाओं ने बताया कि भर्ती के लिए नए प्रमाण-पत्रों को मांगा गया है। जबकि भर्ती प्रक्रिया 22 जनवरी से प्रारंभ होगी। समय बहुत कम है, इतने कम समय में जाति प्रमाण पत्र नहीं बन सकते हैं, वहीं दूसरी ओर तहसील की एकल खिड़की पर तैनात कर्मचारी का कहना है कि साइट अत्यधिक व्यस्त चल रही है। पिछले दो दिनों में 2000 से भी अधिक आवेदन आ चुके हैं। साइट व्यस्त होने से एक दिन में इन आवेदकों के प्रमाण-पत्र बनना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें