फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हड़ताल से शहर की गलियों में कूड़ा फैला

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर।
विज्ञापन

पालिका प्रशासन ने सर्वेक्षण टीम को देखते हुए एटूजेड के सहयोग से शहर को रात में ही साफ करा दिया। केवल अंदर की गलियों में ही कूड़ा नहीं उठने से जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं, नगर पालिका के सफाई कर्मियों की हड़ताल पर भी प्रशासन सख्त हो गया है। ईओ ठेके पर रखे कर्मचारियों द्वारा काम पर नहीं आने पर ठेकेदार को नोटिस जारी कर दिया है। काम पर नहीं आने पर ठेका खत्म करने की चेतावनी दी है।
नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों ने नौ जनवरी से काम बंद हड़ताल कर रखी है। हड़ताल से शहर में सफाई का संकट खड़ा हो गया। समस्या को देखते हुए चेयरमैन अंजू अग्रवाल ने सभासदों के साथ कर्मचारियों को मनाने का प्रयास किया, लेकिन संघ नेता जिद पर अड़े रहे। इस हड़ताल में ठेके पर रखे गए 100 कर्मचारी भी शामिल रहने से शहर में सफाई व्यवस्था सुचारु बनाना चुनौती बन गया। ऐसे में बुधवार से सर्वेक्षण 2018 के लिए टीम की आमद ने पालिका प्रशासन का सिरदर्द बढ़ा दिया। संकट की इस घड़ी में पालिका ने एटूजेड कंपनी के लोगों के साथ मिलकर रात्रि में शहर को स्वच्छ बनाने की मुहिम चलाई। एटूजेड डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन और कूड़ा डलावघरों से कूड़ा निस्तारण का कार्य करती है। एटूजेड ने अपने 200 कर्मचारियों के साथ सफाई अभियान चलाया। केवल अंदर गलियों में ही टीम सफाई नहीं कर पाई। इससे हड़ताल पर चल रहे कर्मचारी भी अवाक रह गए। एटूजेड के मैनेजर अहसान ने बताया कि शहर में रातभर कूड़ा निस्तारण अभियान चलाया गया। जहां ज्यादा गंदगी थी, वहां जेसीबी मशीन लगाकर कूड़ा उठवाया और सफाई की गई।
विज्ञापन

नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आरएस राठी के बताया कि सफाई का सामूहिक प्रयास शहर की रैंकिंग सुधारने के लिए किया गया है। रैंक सुधरने पर पालिका का बजट भी बढ़ाया जा सकता है। ईओ विकास सेन ने बताया कि 100 ठेका कर्मियों के हड़ताल पर रहने पर ठेकेदार को नोटिस जारी किया है। यदि बृहस्पतिवार को ये सफाई पर नहीं आते तो इनका ठेका समाप्त किया जा सकता है। पालिका किसी भी तरह की अराजकता बर्दाश्त नहीं करेगी। कर्मचारियों का एक माह का वेतन भी जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन


एटूजेड का ढाई करोड़ का भुगतान बकाया
एटूजेड का पालिका प्रशासन पर ढाई करोड़ रुपये से अधिक बकाया है। प्लांट मैनेजर अहसान ने बताया कि नवंबर माह के भुगतान का ही तीन लाख शेष है, जबकि ढाई करोड़ का भुगतान काफी समय से लंबित चला आ रहा है। वो पालिका प्रशासन को पूरा सहयोग कर रहे हैं। अपने कर्मचारियों को भी साफ सफाई में लगाया शहर के 45 कूड़ा डलावघरों से नित्य प्रतिदिन दोनों पारियों में कूड़ा उठाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें