छात्राओं ने बनाए जायकेदार व्यंजन
मुजफ्फरनगर।
श्रीराम गर्ल्स कॉलेज के गृह विज्ञान विभाग की ओर से न्यूट्रिशियन एंड डेलिशियस कैफेटेरिया का आयोजन किया गया। एमएससी फूड एंड न्यूट्रिशियन की छात्राओं द्वारा भारत की भोज्य संस्कृति का प्रदर्शन करते हुए देश के अलग-अलग प्रांत और राज्यों के जायकेदार व्यंजनों को बनाकर इस कैफेटेरिया में शानदार तरीके से पेश किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था चेयरमैन डॉ एससी कुलश्रेष्ठ और आभा कुलश्रेष्ठ ने किया। छात्राओं ने कैफेटेरिया में विभिन्न राज्यों के व्यंजन पंजाब के छोले भटूरे और आलू के पराठे, हरियाणा के साग और मक्का की रोटी, महाराष्ट्र की पावभाजी, साबूदाना वड़ा, साउथ इंडियन के इडली सांभर, फ्राइड़ इडली विद नारियल चटनी, गुजरात के ढोकला और पोहा, टमाटर का सूप, गोल गप्पे, स्वीट रोल्स, कॉफी और फ्रूट कस्टर्ड, आदि स्वादिष्ट व्यंजन बनाए। लजीज व्यंजन बनाने वाली छात्राओं में साक्षी, शैली, प्रिया, नीलू, सुनुचि, राषि, षिवानी, श्रुति, बुशरा आदि शामिल रही। डॉ बीके त्यागी, डॉ आरएस सक्सेना, डॉ डीकेपी सिंह, डॉ प्रेरणा मित्तल ने छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। गृह विज्ञान विभाग डीन डॉ श्वेता ने भी छात्राओं के कार्य की प्रशंसा की। इस दौरान विभागाध्यक्षा रीतु गर्ग, रानी मैनवाल, रूबी पोसवाल, शिखा त्यागी, दीपा सैनी, दीपश्री चौधरी, पारूल शर्मा, वर्षा पंवार, साक्षी चौधरी आदि का योगदान रहा।
ड