फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एबीवीपी कार्यकर्ताओं का तहसील में प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली (मुजफ्फरनगर)।
विज्ञापन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के कार्यकर्ताओं ने आय, जाति व मूल निवास प्रमाण बनवाने की मांग को लेकर तहसील में प्रदर्शन किया।
तहसील में सोमवार को एबीवीपी कार्यकर्ता एकत्र होकर पहुंचे। छात्र संघ अध्यक्ष एवं प्रदेश सहमंत्री ठाकुर विनोद चौहान ने कहा कि अभी तक छात्र-छात्राओं द्वारा छात्रवृत्ति फार्म भरे जा रहे हैं। जिसके लिए उन्हें आवश्यक प्रमाण पत्र जैसे जाति, आय, मूल निवास की आवश्यकता होती है, किंतु तहसील में चल रही लेखपालों की हड़ताल के कारण छात्रों के प्रमाणपत्र नहीं बन पा रहे हैं। जबकि कुछ छात्र-छात्राओं की शिक्षा छात्रवृत्ति पर निर्भर करती है। ऐसे में यदि उनके प्रमाणपत्र नहीं बनते हैं तो उनकी छात्रवृत्ति नहीं आ पाएगी और एबीवीपी ऐसा नहीं होने देगी। यदि जल्द ही इसका समाधान न किया गया तो कार्यकर्ता आंदोलन करने को मजबूर होंगे। छात्र नेता गुरुदत्त अरोरा व मनीष तोमर ने कहा कि यदि समाधान न किया गया तो प्रदर्शन की जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
विज्ञापन

सौरभ सोम और अभिषेक व पारस जैन ने कहा कि एबीवीपी ने सदैव ही छात्र हित के लिए संघर्ष करती रही है। मौके पर अखिल त्यागी, रोहित मोतला, अंकित राणा, अभिषेक, हिमांशु शर्मा, रोहित, विकास, शिवम खटीक, माधव गुप्ता, अभिषेक कुशवाह, माधव, कार्तिक आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें