फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लगातार बारिश से मौसम में ठंड बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
लगातार बारिश से मौसम हुआ ठंडा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। दो दिन से लगातार हो रही बारिश से मौसम को मिजाज बदल गया है। गर्मी से परेशान लोगों को अचानक ठंड का अहसास होने लगा है। शनिवार को दिनभर बारिश का असर आम जनमानस पर साफ दिखाई दिया। बाजारों में जहां सन्नाटा बना रहा, वहीं रेलवे स्टेशन और रोडवेज पर भी अन्य दिन के मुकाबले लोगों की संख्या कम रही। सड़कों पर कीचड़ से आम जनता को अधिक परेशानी हुई।
विज्ञापन

शनिवार को भी पूरे दिन बारिश रही। आकाश में काले बादल छाए रहे। लगातार दूसरे दिन बारिश जारी रहने से लोगों को गर्मी से तो राहत मिली ही, साथ ही ठंड का अहसास भी होने लगा है। तेज गर्मी से अचानक मौसम में आए बदलाव से लोगों को खांसी और बुखार की शिकायतें भी बढ़ गई है। शनिवार को बारिश का असर आम जनमानस पर सीधा दिखाई दिया। बाजारों से रौनक गायब रही। बारिश में आम आदमी अपने घर पर ही रहा। बारिश के नहीं रुकने के कारण रेलवे स्टेशन और रोडवेज पर भी सन्नाटे जैसी स्थिति रही। शाम को बाजार जल्द बंद हो गया। बारिश का असर शहर में चल रही रामलीलाओं पर भी दिखाई दिया। बारिश से शहर में चारों ओर कीचड़ की स्थिति रही। बारिश में सड़क पर पैदल चलना आम आदमी के लिए मुश्किल दिखाई दिया। शहर में जिन स्थानों पर सड़क पर निर्माण कार्य चल रहे हैं, उनमें कीचड़ अधिक दिखाई दिया। बारिश से शहर की सफाई व्यवस्था भी प्रभावित हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें