फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वळिश्वकर्मा जयंती धूमधाम से मनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
विश्वकर्मा जयंती धूमधाम से मनाई
विज्ञापन

खतौली (मुजफ्फरनगर)। पंडित छोटनलाल आईटीआई गंगधाड़ी में विश्वकर्मा भगवान की जयंती धूमधाम से मनाई गई। प्रधानाचार्य संजीव कुमार शर्मा ने विश्वकर्मा भगवान की मूर्ति के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर माल्यार्पण किया गया।
उन्होंने विश्वकर्मा भगवान को महान शिल्पकार बताते हुए कहा कि श्रमिक वर्ग जो निर्माण कार्य में लगा रहता है वह भारतीय परंपराओं में सर्वहारा मजदूर नहीं है, अपितु देवताओं की संतान हैं। प्रशिक्षार्थियों को उनके अनुरुप चलने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान मशीन तथा औजारों का तिलक किया गया। इस अवसर पर अनुदेशक शक्ति सिंह, रोहित राठी, रवि प्रभाकर, देव नारायण शर्मा, साहब सिंह, मुकुल जैन, प्रभात पुंडीर, संजय वर्मा, भूपेंद्र व अमित सहित भारी संख्या में प्रशिक्षार्थी उपस्थित रहे। मंच का संचालन अनुदेशक रोहित राठी ने किया।
विज्ञापन

उधर खतौली की कालोनी में श्री विश्वकर्मा इंजीनियरिंग वर्क्स एंड फर्नीचर्स पर जांगिड़ ब्राह्मण शाखा सभा की ओर से श्री विश्वकर्मा पूजा दिवस वैदिक देव यज्ञ करके मनाया गया। यज्ञ के ब्रह्मा पंडित तिलकराम जांगिड़ रहे। महेशानंद विश्वकर्मा सपत्नीक यज्ञमान रहे। यज्ञोपरांत कार्यक्रम में संयोजक जांगिड़ ऋषिपाल आर्य ने भगवान श्री विश्वकर्मा के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए कई भजन सुनाए।
विज्ञापन

उधर, पुष्पलता गर्ल्स औद्योगिक प्रशिक्षक केंद्र में भगवान श्री विश्वकर्मा जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। केंद्र में प्रधानाचार्य ने विश्वकर्मा के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर माल्यार्पण किया एवं हवन पूजन कर मशीनों पर तिलक कर प्रसाद वितरण किया। आंचल, नीलम, आरती, अर्चना, अंजलि, सुनीता, पूजा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें