फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों की प्रतियोगिताएं कराई

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। माउंट लिट्रा जी स्कूल में रोटरी क्लब विशाल की ओर से स्वच्छता पर आधारित बच्चों की प्रतियोगिताएं कराई गई। चार वर्गों में निबंध, पोस्टर बनाओ, स्वच्छता अभियान और स्लोगन बनाओं प्रतियोगिताओं में बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रतियोगिता के एक वर्ग में कक्षा पांच से आठ तक और दूसरे वर्ग में कक्षा नौ एवं दस के बच्चों ने भाग लिया। संस्था निर्देशिका चारू भारद्वाज ने रोटरी क्लब के पदाधिकारियों का आभार जताया।
विज्ञापन


छात्राओं ने बनाए हिंदी साहित्यकारों के चित्र
भौराकलां। सिसौली के चौधरी मुख्यतारी देवी कन्या महाविद्यालय में हिंदी दिवस बनाया। छात्राओं ने हिंदी साहित्यकारों के चित्र बनाए। डॉ. नरेश ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रोफेसर डॉ. श्वेता संगल ने कहा कि हिंदी हमारी राष्ट भाषा है। स्वतंत्रता आंदोलन में हिंदी ने महत्वपूर्ण रोल अदा किया था। पंडित मदन मोहन मालवीय और स्वामी विवेकानंद ने हिंदी के प्रचार एवं प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम का संचालन छात्रा वंशिका ने किया। भारती, काजल, आरजू , ज्योति, प्रतिभा, चीनू , अनुराधा ने कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। डॉॅ मंजू , आंचल, सोनिया सैनी, प्रिंजय, राजीव, विनीता आदि मौजूद रहे।

इंजीनियर डे पर याद किए गए विश्वेश्वरैया
मुजफ्फरनगर। श्रीराम कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में देश के महान अभियंता भारत रत्न’ से विभूषित सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया का जन्मदिवस अभियंता दिवस के रूप में मनाया गया।
विज्ञापन

कॉलेज के निदेशक डॉ डीकेपी सिंह ने कहा कि वर्ष 1860 में जन्मे इस महान अभियंता ने बेहद कम संसाधनों के बावजूद दक्षिण भारत में बांध निर्माण से लेकर सिंचाई तथा जलापूर्ति के क्षेत्र में बड़े-बड़े काम किए। विश्वेश्वरैया ने मैसूर के कृष्ण राजसागर बांध का निर्माण कराया, जिससे मैसूर और मंड्या जिलों की कायापलट हो गई। डॉ. सम्राट सिंह ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में इंजीनियरों की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है। विश्वेश्वरैया युवा इंजीनियरों को प्रेरित करते है। कार्यक्रम में डॉ रविंद्र कुमार सैनी, संगीता मदान, आलोक गुप्ता, अर्जुन सिंह, रोहताश सिंह, पवन गोयल, साक्षी श्रीवास्तव, मोहित कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें