फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदूकबाज को छोटे भाई ने दिया तोहफा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। देखने और सुनने में जितनी आसान लगती है मायानगरी मुंबई, उतना ही मुश्किल यहां टिक कर मुकाम पाना है। मुश्किलों के पहाड़ तोड़कर असल जिंदगी के मांझी बने नवाजुद्दीन सिद्दकी अब बुलंदियों को छू रहे हैं। हाल ही में आई उनकी फिल्म बंदूकबाज बाबूमोशाय ने कामयाबी हासिल की है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म धमाल मचा रही है। उनकी सफलता पर छोटे भाई ने उन्हें लग्जरी कार का तोहफा दिया है।
विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान की 1999 में आई फिल्म सरफरोश को कौन भूल सकता है। इसी मूवी में एक मामूली व्यक्ति का किरदार निभाने वाले बुढ़ाना के नवाजुद्दीन सिद्दकी आज बुलंदियों के फलक पर चमक बिखेर रहे हैं। मुश्किलों के पहाड़ तोड़कर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने मायानगरी में अपनी छाप छोड़ी है। मांझी फिल्म के बाद उनके करियर को रफ्तार मिल गई। दबंग खान सलमान खान और अरबाज के साथ फिल्मों में अपना जौहर दिखा चुके नवाजुद्दीन की कामयाबी से बुढ़ाना में भी खुशी है। हाल ही में आई उनकी बंदूकबाज बाबूमोशाय फिल्म ने कामयाबी हासिल की है।
बाबू मोशाय फिल्म नवाजुद्दीन के भाई समाजुद्दीन ने डायरेक्ट की है। अभिनेता नवाजुद्दीन के छोटे भाई समाजुद्दीन सिद्दीकी बॉलीवुड में फिल्म डायरेक्टर हैं। बुढ़ाना में रहने वाले उनके छोटे भाई फैजूदीन ने बताया कि नवाज भाई के पास छोटी कार थी। उनकी फिल्म हिट होने के कारण बॉलीवुड में उनका कद ऊंचा हुआ है। छोटे भाई समाजु ने बाबू मोशाय के हिट होने पर उन्हें लग्जरी कार गिफ्ट की है। अचानक बड़ी कार मिलने से नवाजुद्दीन सिद्दीकी की खुशी का ठिकाना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें