फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थी के जीवन में शिक्षक की अहम भूमिका: अनुराधा

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन


मुजफ्फरनगर। शहर और देहात के स्कूल, कॉलेजों में पूर्व राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्मदिन शिक्षक दिवस के रुप में मनाया गया। स्कूलों में बच्चों ने अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तति दी। बच्चों ने अपने शिक्षकों को उपहार भेंट किए।
विबग्योर स्कूल में छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों को पुष्प गुच्छ और उपहार भेंट किए। पूर्व राष्ट्रपति डा.सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण किया। छात्र मोहम्मद हुसैन ने राधाकृष्णन के जीवन प्रसंग सुनाए। गुरुओं के सम्मान में बच्चो ने ग्रीटिंग बनवाये। उप प्रधानाचार्य अनुराधा शर्मा ने कहा कि शिक्षक अपने ज्ञान और अनुभव से विद्यार्थी के जीवन का निर्माण करते हैं। अरिन, अपूर्वा, अंशिका, विप्रा आदि के संचालन में अनेक कार्यक्रम हुए। संजय त्यागी, आचंल कर्णवाल का सहयोग रहा।
विज्ञापन

एमजी पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों ने टीचर्स का तिलक कर अभिनंदन किया। प्रधानाचार्य जीबी पांडे ने केक काटकर डॉ राधाकृष्णन का जन्मदिन मनाया। विद्यार्थियों ने सांस्कृति कार्यक्रम प्रस्तुत किए। वासुदेव मित्तल ने मानव जीवन में गुरू की आवश्यकता और महत्ता पर प्रकाश डाला।बच्चों ने अपने टीचर्स को उपहार भेंट कर कृतज्ञता प्रकट की। गांधी कॉलोनीस्थित लिटिल मिलेनियम स्कूल में बच्चों ने शिक्षकों को लिए बधाईपत्र एवं उपहार भेंट किए। बच्चों ने अध्यापकों केलिए अपने हाथों से गुलदस्तातैयार कर भेंट किया। दीक्षाअरोरा,भारती,मणिभाटिया,आइनानागपाल.मोहिनीरघुवंशी,शिप्रासिंघल,रियागुप्ता,प्रियाअरोरा,शीतलपाराशर आदि मौजूद रहे।
रोहाना।रेड रोज पब्लिक स्कूल में छात्र-छात्राओं ने कविताएं सुनाई। प्रधानाचार्य सतवीर सिंह ने कहा कि शिक्षक द्वारा ही अच्छे समाज और देश का विकास होता है। प्रबंधक बबीता सिंह, सचिन, अनिल त्यागी, सचिन मित्तल, स्वाति,उमेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

छपार। हेरिटेज पब्लिक स्कूल बसेडा प्रबंधक नीरज बालियान ने कहा कि जिस प्रकार कुम्हार के बिना मिट़टी के घडे को आकार देना असंभव है, उसी प्रकार बिना गुरू के ज्ञान असंभव है। प्रधानाचार्य विकास कुमार ने दीप प्रज्जवलित किया। बच्चों ने शिक्षकों के प्रति श्रद्धा रखते हुए गुरु वंदना प्रस्तुति की। विधार्थियों ने शिक्षक शिक्षिकाओं को उपहार भेंट किए। पंकज, सरस्वती, राधा शर्मा, अनुषा आदि मौजूद रहे।
-----------------
उज्ज्वल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें